{"_id":"60dda4cc8ebc3ee13d6b4a3a","slug":"farmers-made-zoya-toll-free-for-indefinitely-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: किसानों ने किया जोया टोल को अनिश्चितकाल के लिए फ्री, मौके भारी पुलिस बल मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: किसानों ने किया जोया टोल को अनिश्चितकाल के लिए फ्री, मौके भारी पुलिस बल मौजूद
Thu, 01 Jul 2021 04:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 01 Jul 2021 04:49 PM IST
सार
किसानों का कहना है कि हम तो तब तक फ्री रखेंगे तब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
टॉल पर मौजूद किसान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा को आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री कर दिया, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर और भारी पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि हम तो तब तक फ्री रखेंगे तब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती। बता दें, गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को बीजेपी और किसानों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से किसान संगठन के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन किसान संगठनों की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ जिसकी वजह से नाराज किसान संगठनों ने गुरुवार को जगह-जगह आंदोलन तेज कर दिया है।
विज्ञापन
किसानों के द्वारा किए गए टोल फ्री के मामले की जानकारी मिलते ही अमरोहा के एसडीएम विवेक यादव और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं और किसानों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन