फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmers distribute tomato

किसानों ने बांटे टमाटर

Mon, 11 Jun 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ रजबपुर।
ब्यूरो अमर उजाला/ रजबपुर। Updated Mon, 11 Jun 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
farmers distribute tomato
कार सवार को टमाटर देता किसान। - फोटो : अमर उजाला
भाकियू असली के बैनर तले किसानों ने एक तरफ राहगीरों को टमाटर बांटे तो वहीं कृषि मंत्री का पुतला जलाते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। वहीं हाइवे पर टमाटर फेंकते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।    रविवार को भाकियू असली की ओर से अतरासी चौराहे पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि टमाटर का निर्यात नहीं होने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। टमाटर की फसल बर्बाद हो गई और किसानों को औने पौने दामों में टमाटर बेचना पड़ा। किसानों की लागत भी नहीं निकल पाई। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। साथ ही किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। बैठक के बाद किसान हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रैफिक को रोकते हुए किसानों ने राहगीरों को टमाटर बांटे। टमाटर बांटकर इन्होंने किसानों की बदहाली को बयां किया। वहीं गांधीगिरी दिखाते हुए टमाटर राहगीरों को बांट दिए। इसके अलावा बचे हुए टमाटरों को हाइवे पर फेंक दिया। करीब दस मिनट तक किसानों ने हाइवे को भी जाम रखा। बाद में जाम खोल दिया गया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि मंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। चीनी के बाद टमाटर के दाम गिरने से किसानों की कमर टूट गई है। आंदोलन को दस पूरे हो जाने पर जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा है कि 8500 हजार करोड़ रुपये का पैकेज आंदोलन की ही देन है। कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इस अवसर पर चेतन सिंह, समरपाल सिंह, जयदेव सिंह, राजेन्द्र, रणवीर, हरपाल सिंह, गुरुवचन, राजवीर, सुरापान, ओमवीर सिंह, विपिन, अमरजीत, विरेश प्रधान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विरेन्द्र सिंह और संचालक डा. सुरेशचंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed