फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmers angry for electric supply in amroha

बिगड़ी बिजली आपूर्ति से गुस्साए किसान

Thu, 07 Jun 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सैदनगली।
ब्यूरो अमर उजाला/सैदनगली। Updated Thu, 07 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रम्पुरा बिजली घर पर भाकियू और भाकिसं ने सामूहिक रुप से धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क जाम कर दी।अधिशासी अभियंता और एसडीओ का घेराव करते हुए सड़क पर ही घंटों बैठाए रखा। आश्वासन पर धरना हटाते हुए जाम खोल दिया।
विज्ञापन

       
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि रम्पुरा बिजली घर से जुड़े गांव में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जबकि सरकार का आदेश 18 घंटे बिजली देने का है लेकिन क्षेत्र के किसानों को सिर्फ तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसान भारी परेशानियों से गुजर रहे हैं। भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री सुक्रमपाल राणा ने कहा कि यदि किसानों को बिजली नहीं मिलेगी तो किसान बिल नहीं देंगे। किसानों ने संभल हसनपुर राजमार्ग जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इन किसानों में रोजेदार भी थे। बाद में अधिशासी अभियंता और एसडीओ किसानों के बीच में आए। जिन्हें किसानों ने सड़क पर अपने बीच में बैठा लिया। करीब दो घंटे तक धूप में बैठाए रखा। एक सप्ताह में परेशानियों को दूर करने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed