फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer was beaten to death in the dispute over the weed

मेड़ के विवाद में किसान को पीटकर मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer was beaten to death in the dispute over the weed
Farmer was beaten to death in the dispute over the weed - फोटो : JPNAGAR
मेड़ के विवाद में चचेरे भाइयों ने तहेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाव में आई पत्नी और बेटी को पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मुनीमनगर उर्फ मुनीमपुर गांव की है। यहां पर सोमपाल सिंह और गजराज सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनों परिवारों के बीच खेत पर मेड़ का विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम सोमपाल अपने बेटे सहदेव के साथ पड़ोस के गांव ताजपुर स्थित चक्की से आटा लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही पिता-पुत्र गांव में पहुंचे। तभी गजराज ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पिता-पुत्र को बुरी तरह पीटा। बचाव में आई पत्नी राजवती और बेटी सोनम को अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने सोमपाल (55) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। परिजनों ने गला घोंटने का भी आरोप लगाया है। किसी तरह सहदेव में डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ विजय कुमार राणा और इंस्पेक्टर शलैंद्र सिंह ने मुआयना किया। लेकिन इससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सोमपाल को मृत घोषित कर दिया। खबर मलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बेटे सहदेव की तहरीर पर सोमपाल के चचेरे भाई गजराज सिंह, राजीव सिंह, शीशपाल सिंह, सतपाल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमपाल के शरीर पर चोटों के निशान भी नहीं हैं। परिजन पीटने और घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुुष्टि होती है, तो मुकदमों को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया जाएगा।
सोमपाल के बेटे सहदेव के मुताबिक उनके दादा शीलचंद, ज्ञान सिंह, छंगा, गोविंदा और सुमैरा सिंह पांच भाई थे। करीब पांच साल पहले सुमेर सिंह के बेटे ओमवीर सिंह ने सात बीघा जमीन उसके पिता सोमपाल सिंह को बेची थी। आरोप है कि तभी गोविंदा के चारों बेटे गजराज सिंह, राजीव सिंह, शीशपाल सिंह, सतपाल सिंह रंजिश रखते हैं। वह आए दिन मेड़ काटते थे, जिसे लेकर विवाद रहता था। उस जमीन को यह लोग खरीदना चाहते थे।

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पक्ष के घरों में पालतू कुत्ते हैं, जो सोमपाल सिंह के घर के बगल में शौच कर देते हैं। इस बात को पहले दोनों परिवार की महिलाओं में कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed