फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer returning home dies in accident

Amroha News: घर लौट रहे किसान की हादसे में माैत

Tue, 07 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning home dies in accident
रजबपुर (अमरोहा)। ससुराल से घर लौटते समय गांव देहरा घनश्याम के मजरा देहरा जट निवासी किसान परमजीत सिंह (40) की बाइक में रविवार की रात रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी रोड स्थित घरौंट गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव देहरा घनश्याम के मजरा देहरा जट परमजीत सिंह के परिवार में पत्नी विदुषी के अलावा एक बेटा निशांत है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परमजीत सिंह की ससुराल घरौंट गांव की है। रविवार की शाम वह ससुराल गए थे। देर रात परमजीत सिंह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। जैसे ही उनकी बाइक घरौंट गांव से निकली तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और हादसे की जानकारी मृतक परमजीत सिंह के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार के दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed