फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer hurt by not getting proper compensation for land committed suicide by consuming poison

भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलने से आहत किसान ने जहर खाकर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer hurt by not getting proper compensation for land committed suicide by consuming poison
मध्य गंगा नहर में 10 बीघा जमीन चली जाने पर उचित मुआवजा नहीं मिलने से तनाव में आए किसान ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि भूमि का रेट बाजार मूल्य के हिसाब से नहीं मिलने की वजह से वह परेशान थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

देहरा चक गांव निवासी शीशराम सिंह (64) ने बुधवार रात घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में दिखाया। चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। किसान शीशराम के पास उनके हिस्से की लगभग 10 बीघा भूमि थी। वह भूमि गांव से होकर गुजर रही मध्य गंगा नहर के निर्माण में चली गई थी। किसान के भतीजे और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शीशराम सिंह अपने हिस्से की भूमि मध्य गंगा नहर में चले जाने व उचित मुआवजा नहीं मिलने की वजह से मानसिक अवसाद में थे और आए दिन मरने की बात करते थे। फिलहाल परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed