फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer,daquit amroha

रजबपुर के जगुआ कलां में किसान के घर डाका

Wed, 21 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 21 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
farmer,daquit amroha
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
नौगावा सादात थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर के बाद अब बदमाशों ने रजबपुर के गाव जगुआ कला में लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। हथियारों से लैस 7 बदमाशों ने घर में सो रहे परिवार को तमंचे के बल पर कब्जे में कर लिया। हथियारबंद बदमाश घर से 10700 रुपये, सोने चांदी के आभूषण, कपड़े समेत तीन लाख का सामान लूट ले गए। सूचना पाकर रात में ही थाना पुलिस गांव में गई। पुलिस ने ग्रामीणों और गृहस्वामी से घटना के बारे में जानकारी की। तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जगुआ कलां गांव के किसान परम सिंह का घर खुला हुआ है। मंगलवार की रात परम सिंह का परिवार गहरी नींद में सो रहा था। तकरीबन एक बजे हथियार बंद सात बदमाश घर में आ धमके। बदमाशों ने घर में सो रहे परम सिंह के पोते अभिषेक की कनपटी पर तमंचा लगाकर काबू में कर लिया।
विज्ञापन


चाभियां लेकर घर की सेफ में रखे 10700 रुपये, सोने की चार चूड़ी, झुमके, चेन, दो कुंडल, अंगूठी, पाजेब, टीका तथा चांदी के आभूषणों में गले का पैंडेंट, तगड़ी, पाजेब, अंगूठी, हथफूल और 12 जोड़ी कपड़े समेत तीन लाख का माल लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया। लूट की खबर सुन गांव के लोग आ गए। 100 नंबर पर पुलिस को फोनकर सूचना दी गई। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंची। घटना के बारे में पुलिस ने गृहस्वामी और ग्रामीणों से जानकारी की। लूट की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed