{"_id":"68b75f0f75e0d71a3d031c4c","slug":"faith-prevailed-over-waterlogging-immersion-procession-took-place-with-great-pomp-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-146911-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जलभराव पर भारी पड़ी आस्था, धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जलभराव पर भारी पड़ी आस्था, धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा
Wed, 03 Sep 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। रास्ते में भरा पानी लोगों का उत्साह कर नहीं कर सका। बछरायूं में मंगलवार को गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। हालांकि, स्टेट बैंक के बाहर हफीज रोड पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन सड़क पर भरे पानी भी लोगों की भक्ति भारी रही। गणपति बापा मोरया के जयकारे के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए तिगरी गए।
हर साल की तरह इस साल भी मोहल्ला बकाबाद से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। रथ पर भगवान गणपति की मूर्ति विराजमान थी। श्रद्धालु एक दूसरे को अबीर गुलाल से सरोबार कर रहे थे। मोहल्ला पठियापुरा में स्टेट बैंक के बाहर गंदा पानी भरा होने की वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हफीज रोड से श्रद्धालु तिगरी धाम गए। वहां गणपति को पूरे विधि विधान से गंगा नदी में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर मोहित कुमार, रोहित आर्य, जुगनू, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।