फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   factory workers died in accident

बाइकों की भिड़ंत में फैक्ट्री कर्मी की मौत, पुत्र घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
factory workers died in accident
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में लिंक मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में गजरौला के फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सब्दलपुर सुमाली निवासी 40 वर्षीय गुलाब सिंह गजरौला की एक फैक्टरी में कर्मचारी हैं। शुक्रवार देर शाम को वह बाइक पर सवार होकर गजरौला फैक्टरी में जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर बेटा सोनू भी बैठा हुआ था। रजोहा के पास लिंक मार्ग पर बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां गुलाब सिंह ने दम तोड़ दिया । मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह को परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाल नीरज कुमार ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में फैक्टरी कर्मचारी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में दूसरे बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed