फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory worker who returned home to celebrate Eid dies in road accident

ईद पर घर लौटे फैक्टरी मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Factory worker who returned home to celebrate Eid dies in road accident
नौगांवा सादात। दो दिन पहले ईद मनाने घर लौटे फैक्टरी मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार सुबह पांच बजे बिलना गांव के पुल पर हुआ। कस्बा नौगांवा सादात के मोहल्ला फरीदी गली नई बस्ती में सगीर अहमद (50) पुत्र रहीस अहमद का परिवार रहता है। वह दिल्ली में प्लास्टिक की फैक्टरी में मजदूरी करते थे। दो दिन पहले ही सगीर अहमद दिल्ली से घर लौटे थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे सगीर अहमद मोहल्ले में रहने वाले आम कारोबारी सगीर पुत्र शब्बीर के साथ आम का बाग देखने नूरपुर बिजनौर की तरफ गए थे। यहां से लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक बिलना गांव के पुल पर पहुंची, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सगीर अहमद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आम कारोबारी सगीर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक आम कारोबारी सगीर चला रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में मृतक के भाई शकील की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की खुशियां हुईं काफूर
नौगांवा सादात। हादसे में जान गंवाने सगीर अहमद के ईद की खुशियां गम में बदल गईं।
मंगलवार को ईद है, लेकिन वह दो दिन पहले घर लौट आए थे। घर में ईद की तैयारियां चल रही थीं। सगीर अहमद ने खुशी-खुशी पत्नी और बच्चों के साथ सामान की खरीदारी की थी। लेकिन उसकी मौत के बाद ईद की खुशियां काफूर हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed