फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   facebook post two arrest

फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो फोटो पोस्ट करने पर द फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
facebook post two arrest
अमरोहा। दिल्ली हिंसा के संबंध में फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट और वीडियो डालने के आरोप में एआईएमआईएम के शहर अध्यक्ष समेत दो लोग फंस गए हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलसिस की रिपोर्ट पर एसडीएम सदर ने दोनों को तीन-तीन लाख रुपये के मुचलका में पाबंद किया है। नोटिस जारी कर भविष्य में माहौल खराब करने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई की नसीहत दी है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में पिछले तीन दिन से हिंसा हो रही है। पुलिस कर्मी समेत कई लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल है। दिल्ली में फैली हिंसा की चिंगारी अमरोहा को न सुलगा दे। इसके लिए पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी शुरू कर दी है। साइबर सेल सभी व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक समेत सभी सोशल मीडिया को अपने कब्जे में ले लिया है। लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डालने की अपील की गई है। इसके लिए डीएम उमेश मिश्र और एसपी डॉ विपिन ताडा समेत तमाम अधिकारी सड़कों पर उतर आए थे। बावजूद इसके नगर के मोहल्ला मछरट्टा निवासी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन के नगर अध्यक्ष साहिल फारूखी और मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी फैसल लतीफ ने फेसबुक पर दिल्ली हिंसा से संबंधित भड़काऊ फोटो और वीडियो पोस्ट कर दीं। साइबर सेल की मॉनिटरिंग में मामला पकड़ में आ गया। इसके तुरंत बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों के फेसबुक एकाउंट से की गई पोस्ट की स्क्रीन शॉट लेकर कार्रवाई कर दी। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ सोशाल मीडिया पर भड़कऊ पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की रिपोर्ट एसडीएम सदर को भेजी। रिपोर्ट पर एसडीएम सदर ने दोनों आरोपियों को तीन-तीन लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद कर दिया है। वहीं भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम विवेक यादव ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर साहिल फारूखी और फैसल लतीफ को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed