फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   exen second office transfer

अधिशासी अभियंता द्वितीय ऑफिस अब दाउद सराय सब स्टेशन के पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
exen second office transfer
अमरोहा। शुरुआती दौर से विवादों में रहे अधिशासी अभियंता द्वितीय का कार्यालय सोमवार को दाउद सराय सब स्टेशन के पास शिफ्ट हो गया। यहां पर बिल सुधार के अलावा अन्य काम निपटाए जाएंगे। कैश काउंटर भी खुलेगा। यहां पर देहात के बिल जमा किए जाएंगे। वहीं, शहर के बिल 99 सब स्टेशन और दाउद सराय सब स्टेशन में जमा होंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कार्यालय सोमवार को शिफ्ट हो गया। सुबह में हवन-पूजन हुआ। पहले दिन कर्मियों ने ऑफिस के जरूरी काम को निपटाया। अधिशासी अभियंता अश्वनी चौधरी ने बताया यहां पर बिजली बिल की त्रुटियों में सुधार किया जाएगा। 99 सब स्टेशन और दाउद सराय सब स्टेशन में शहर के लोगों के बिल जमा होते रहेंगे। ज्ञात हो वर्ष 2018 में स्थापना के साथ ही अधिशासी अभियंता कार्यालय (राजकीय इंटर कॉलेज के सामने) विवादों में घिर गया था। व्यापारिक संगठनों के नेताओं के अलावा अन्य समाजसेवियों ने कार्यालय में बिचौलियों का दखल बताया था। आरोप लगाया था कि छापे में इंजीनियर-क्लर्क शामिल रहते थे एक व्यक्ति बिचौलिए की भूमिका निभाता था। उसके बाद कम रुपये लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता था। कई संगठनों की इस बाबत शिकायत को महकमा ने गंभीरता से लिया था। तत्कालीन अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना को जून 2019 को मेरठ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बांगरी को 12 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने पत्रक सौंपा था। उन्होंने कार्यालय के कामकाज में दखल करने वाले कुछ लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed