फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   excess rush in marriage party

बगैर अनुमित शादी-कव्वाली आयोजित, सगे भाई और वार्ड मेंबर सहित 150 पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
excess rush in marriage party
अमरोहा। कोरोना काल में बगैर अनुमति शादी समारोह करने और कव्वाली आयोजित कर भीड़ जुटाने में पुलिस ने दुल्हन के पिता, चाचा और एक सभासद समेत 150 लोगों की भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन सब पर कोरोना की पाबंदियों की अनदेखी और धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार की रात मोहल्ला चकली निवासी मोहम्मद उमर की बेटी की शादी थी। समारोह के बीच कव्वाली का भी आयोजन हो रहा था। सब इंस्पेक्टर रामनरेश सिंह और कांस्टेबल मोमीन ने गश्त के दौरान वहां भारी भीड़ देखकर अनुमित के बारे में पूछताछ की। इससे लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। शादी या कव्वाली के आयोजन की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। भीड़ में न कोई मास्क लगाए था और ना ही सोशल डिस्टेंस पर ध्यान दिया जा रहा था। मौके पर मोहम्मद उमर, उनका सगा भाई मोहम्मद जमाल और बेगम सराय का वार्ड सभासद जुबैर सैफी भी उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने इन तीनों समेत करीब डेढ़ सौ लोगों पर कोरोना वायरस की रोकथाम संबंधित नियमों का उल्लंघन करने और भीड़ जुटाकर धारा 144 का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ की वीडियो बनाई है। पुलिस वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed