फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ex pradhan beaten in atrasi

अतरासी के पूर्व प्रधान से मारपीट, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
ex pradhan beaten in atrasi
रजबपुर (अमरोहा)। परिजनों से मिलने गांव के पूर्व प्रधान पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। परिजनों ने घायल और प्रधान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह मारपीट की घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी गांव की है। यहां पर पूर्व प्रधान हसरुद्दीन उर्फ दव्वा के परिजन रहते हैं। नसरुद्दीन वर्तमान में अमरोहा में रहते हैं। बताते हैं कि गांव के ही हाजी भूरा और उनके परिजनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार को हस उद्दीन उर्फ दवा अपने परिजनों से मिलने गांव गए थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल पूर्व प्रधान को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी भूरा, महबूब और उस्मान सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed