{"_id":"613bbf758ebc3e7d14332517","slug":"ex-politician-released-on-bail-again-arrested-for-taking-out-procession-dhanaura-news-mbd402222552","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे पूर्व पालिकाध्यक्ष जुलूस निकालने में फिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर छूटे पूर्व पालिकाध्यक्ष जुलूस निकालने में फिर गिरफ्तार
विज्ञापन
जमानत पर आए अफसर अली वारसी जुलूस की शक्ल में अपने घर जाते हुए
- फोटो : DHANAURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं(अमरोहा)। जनपद के पुलिस अफसर के नाम पर कस्बे के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये एेंठने के आरोप में जेल से जमानत पर छूटे बछरायूं के पूर्व पालिकाध्यक्ष को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बिना अनुमति जुलूस निकालने, भड़काऊ भाषण देने और महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अफसर अली वारसी के खिलाफ कस्बे के अखलाक नामक व्यक्ति ने पुलिस अफसर के नाम पर एक लाख रुपये ऐंठने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष की महिला मित्र के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अफसर अली वारसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को अफसर अली वारसी को जमानत मिल गई। बताया जाता है कि जमानत पर जेल से छूटकर कस्बे में पहुंचे अफसर अली का उसके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और जुलूस की शक्ल में उनके आवास तक ले गए। इस दौरान समर्थकों ने भड़काऊ नारे भी लगाए।
शुक्रवार को कस्बा चौकी इंचार्ज राजकुमार की ओर से अफसर अली वारसी के खिलाफ भड़काऊ भाषण, बिना अनुमति के जुलूस निकालने व महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व पालिकाध्यक्ष अफसर अली वारसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

जमानत पर आए अफसर अली वारसी जुलूस की शक्ल में अपने घर जाते हुए- फोटो : DHANAURA
विज्ञापन