फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ex minister kmal akhter aressted on the way of rampur

रामपुर जाते समय पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर समर्थकों संग गिरफ्तार, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ex minister kmal akhter aressted on the way of rampur
हसनपुर गिरफ्तारी के दौरान समर्थकों सड़क पर बैठे पूर्व मंत्री कमाल अख्तर। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। रामपुर जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को कार्यकर्ताओं के साथ अतरासी चौराहे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। गुस्साए पूर्व कैबिनेट मंत्री सड़क पर बैठ गए। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया गया।
विज्ञापन

रामपुर में प्रस्तावित पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम करीब चार बजे कमाल अख्तर 40-50 कार्यकर्ताओं के साथ अपनी कारों में सवार होकर रामपुर के लिए निकले। अतरासी चौराहे पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने उन्हें रोक कर गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता पास में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने यहां से पूर्व मंत्री समेत यशवीर नागर, अंशु त्यागी, मनोज त्यागी, बबलू गुर्जर, यूसुफ कुरैशी, फैसल अल्वी, नवनीत अग्रवाल, जुल्फेकार अली, गोलू त्यागी, शकील चौधरी, शाहनवाज अंसारी, दिलशाद, जाकिर प्रधान, जायद सैफी, कासिम मकरानी, अब्दुल चौधरी, परवीन, राजेश, राजवीर सिंह, अथर अहसान, रूबी कौसर आदि को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि रामपुर जाते समय कमाल अख्तर समेत 22 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। सभी को अतरासी चौराहे से बस में बैठाकर थाने लाया गया। बाद में निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

- जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। सपाइयों पर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। रामपुर में शांति पूर्वक होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भी नहीं जाने दिया। रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। जनता इसका जबाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमाल अख्तर, पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा राष्ट्रीय सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed