फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   erickshawa looted

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
erickshawa looted
अमरोहा। मुरादाबाद की मझोला मंडी से सब्जी पहुंचाने के लिए बुक करके डिडौली के चौधरपुर लेकर आए बदमाशों ने चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूट लिया। पीड़ित किसी तरह नशे की हालत में घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसका इलाज कराया। होश में आने पर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूट की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर स्थित हाईवे की है। मुरादाबाद के लाकड़ी फाजलपुर निवासी दीपक कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार को दीपक ई रिक्शा लेकर मझोला मंडी में खड़े थे। तभी, वहां दो व्यक्ति पहुंचे और किराए पर सब्जी लेकर जाने की बात कही। किराया तय करने के बाद दोनों आरोपी डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित चौधरपुर तक ले आए। यहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चालक को बेहोश कर दिया और ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। नशे की हालत में दीपक किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया। स्वस्थ होने के बाद शनिवार को दीपक अपने परिजनों के साथ डिडौली कोतवाली पहुंचा। यहां तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जुगराज और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जुगराज पहले भी डिडौली कोतवाली से कटरा चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed