फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Enthusiasm shown among women voters

महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown among women voters
लोकतंत्र के इस महापर्व में आधी आबादी में मतदान को लेकर पूरा उत्साह दिखाईं दिया। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर मतदान करते हुए अपनी वोट की ताकत दिखाई। दिनभर बूथों से महिलाओं की कतार नहीं टूटी। महिलाओं ने निर्भीक होकर वोट डाला। महिलाओं में मतदान को लेकर भारी जागरूकता नजर आई।
विज्ञापन

जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या 640796 है। सोमवार को हुए मतदान में आधी आबादी ने बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई है। महिलाओं ने जमकर मतदान किया है। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। अमरोहा नगर पालिका में बनाए गए बूथों पर महिलाओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

वहीं आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कालेज में बनाए गए बूथों पर महिला वोटरों की लंबी कतार देखी गई। नौगांवा सादात के बादहशापुर बूथ पर भी पुरुषों की ज्यादा महिला की लाइन लंबी दिखाई पड़ी। मुस्लिम आबादी में बने बूथों पर भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। शाम छह बजे तक महिलाएं मतदान करने को बूथों पर पहुंचती रहीं। उत्साह और उमंग के साथ मतदान किया। महिलाओं का कहना है हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। बूथों पर वोट डालने आई महिलाओं ने बताया कि किसी के दबाव में नहीं, अपनी मर्जी से वोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed