फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Enrollment in Collectorate from today amid tight security arrangements

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलक्ट्रेट में नामांकन आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Enrollment in Collectorate from today amid tight security arrangements
अमरोहा कलक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान दिशा-निर्देश देते डीएम बीके त्रिपाठी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलक्ट्रेट में शुक्रवार (आज) से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। गुरुवार को डीएम ने भी कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। विधानसभा क्षेत्र वार कक्षों में प्रपत्रों की बिक्री और नामांकन की प्रक्रिया होगी। नामांकन के लिए प्रत्याशियों के साथ केवल दो लोगों को जाने की अनुमति होगी। जुलूस निकालने पर पूर्णतया पाबंदी है। इस दौरान परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 28 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि नाम वापसी की प्रक्रिया 31 जनवरी को होगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए विधानसभा क्षेत्र वार अलग-अलग कक्षों में आरओ व एआरओ नियुक्त किए जा चुके हैं। जो प्रत्याशियों से जांच के बाद नामांकन पत्र भरवाएंगे। सभी नामांकनों को हर दिन का डाटा ऑनलाइन अपलोड भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सौ मीटर दायरे में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। जुलूस आदि निकालने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन की शुरुआत, 21 जनवरी
नामांकन की अंतिम तिथि, 28 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच, 29 जनवरी
नाम वापसी की अंतिम तिथि, 31 जनवरी
मतदान, 14 फरवरी
मतगणना, 10 मार्च
कलक्ट्रेट में यहां होंगे नामांकन
धनौरा विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी कक्ष संख्या एक में
नौगांवा सादात विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी कक्ष संख्या दो में
अमरोहा विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी कक्ष संख्या तीन में
हसनपुर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी कक्ष संख्या चार में
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल वोटर
नौगावां 171441 155452 25 326918
अमरोहा 163513 149330 19 312862
धनौरा 181885 162353 31 344269
हसनपुर 191420 172234 23 363677
कुल 708259 639369 98 1347726
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed