{"_id":"5fa8554c8ebc3eefbb076e13","slug":"encrochment-jpnagar-news-mbd368890244","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़ दुकानदारों पर पुलिस और पालिका की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फड़ दुकानदारों पर पुलिस और पालिका की सख्ती
विज्ञापन
अमरोहा नगर में अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका और पुलिस की टीम।
- फोटो : JPNAGAR
फोटो -
--------------------
पुलिस और पालिका प्रशासन का अस्थाई अतिक्रमण पर चाबुक, हड़कंप
क्रासर:::
- त्योहारों के मद्देनजर बाजार में जाम की स्थिति को देखकर उठाए कदम
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस और पालिका ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। त्योहारों की खरीदारी के चलते बाजार में इन दिनों जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निपटने के लिए रविवार को नगर पालिका ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान लंबे समय बाद चला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। अचानक अभियान चलने से दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। नगर पालिका ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला और कई दुकानदारों के सामान को जब्त कर नगर पालिका में जमा कर लिया। अभियान के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही।
त्योहारों का सिलसिला जारी है। ऐसे में बाजारों में खरीदारों की भीड़ के चलते जाम के हालात बने हुए हैं। जाम का मुख्य कारण बाजार में ई-रिक्शों की इंट्री और दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण है। जाम से निपटने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी के निर्देश पर रविवार को नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया। सबसे पहले दोनों टीमें टीपी नगर चौराहे पर एकत्र हुईं। यहां से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की। इसके बाद गांधी मूर्ति, आजाद रोड, हिंदू कॉलेज चौराहा, बड़ा बाजार, कोतवाली, बसावनगंज, सराफा बाजार, कोट चौराहा, बटवाल में अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मियों ने दुकानदारों का सामान जब्त कर दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। अचानक अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया जिन दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ था। उनका सामान हटवाया गया। हालांकि नाले के ऊपर किए गए स्थाई अतिक्रमण की तरफ अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अभियान के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि त्योहारों की भीड़ को देखते हुए बाजार में ई-रिक्शाओं की इंट्री नहीं होने दी जाएगी। समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।