फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   encrochment issue

राजस्व विभाग की टीम के सामने ग्रामीणों में पथराव-फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
encrochment issue
डिडौली(अमरोहा)। झील की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व विभाग की टीम के सामने ग्रामीणों में जमकर पथराव-फायरिंग हुई। घटना में एक युवक को छर्रे लगे। जबकि दो लोग पथराव में घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं लेखपाल की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर नवादा गांव में रविवार की शाम हुई। गांव में झील की जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर धान रोपाई कर दी है। इसकी शिकायत के बाद एसडीएम सदर विवेक कुमार यादव के निर्देश में रविवार को कानूनगो तस्लीम अहमद, लेखपाल प्रशांत कुमार और राजीव कुमार जमीन की पैमाइश कराने गए थे। इस दौरान अधिकारियों ने पैमाइश पूरी कर कर कब्जाधारकों से जमीन से कब्जा हटवाने के लिए कहा था लेकिन तभी कब्जाधारकों के दो गुटों ने टीम के साथ अभद्रता की। इसके बाद आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर पथराव हुआ और फायरिंग की गई। अचानक पथराव-फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग की टीम ने खेतों में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन

बवाल की सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालातों को संभाला। उपद्रव करते लोगों पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया। घटना में शाकिर अली छर्रे लगने से घायल हो गया। जबकि नौशाद अली सहित दो पथराव में घायल हुए हैं। मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है। वहीं लेखपाल प्रशांत कुमार ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। राजस्व विभाग की टीम बगैर पुलिस लिए कब्जा हटवाने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed