{"_id":"68b8a8b31084ecd16c0e147d","slug":"emphasis-on-increasing-registration-in-inspire-award-scheme-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-146994-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंस्पायर अवार्ड योजना में पंजीकरण बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंस्पायर अवार्ड योजना में पंजीकरण बढ़ाने पर जोर
Thu, 04 Sep 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। इंस्पायर अवार्ड योजना में नामांकन गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। जिले के 4725 पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया था लेकिन विद्यालयों के रुचि न लेने के कारण कुल 522 पंजीकरण ही हो सके हैं। डीआईओएस ने इससे नाराजगी जताते हुए बुधवार को नोडल अधिकारी व बीईओ के साथ बैठक करते हुए पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इंस्पायर अवार्ड योजना में लापरवाही बरती जा रही है। स्कूल इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं। जोकि ठीक नही है। उन्होंने सभी बीईओ व नोडल अधिकारियों से पंजीकरण की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत पौधारोपण अभियान में विद्यार्थी के साथ फोटो मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। इस दौरान सभी नोडल अधिकारी व बीईओ शामिल रहे। स