फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Emphasis on completing syllabus in schools

Amroha News: प्री बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में सिलेबस पूरा कराने पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on completing syllabus in schools
अमरोहा। यूपी बोर्ड द्वारा बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के साथ साथ प्री बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा से पूर्व लगभग 80 प्रतिशत सिलेबस स्कूलों में पूरा हो चुका है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि प्री बोर्ड से पहले ही सिलेबस को पूरा करा दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी रिवीजन कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा जहां 22 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं, वहीं प्रीबोर्ड की परीक्षा 13 जनवरी से शुरू होंगी। प्रीबोर्ड की परीक्षा में जाने के लिए हाईस्कूल और इंटर के बच्चों के पास अब एक माह से भी कम समय बचा हुआ है। परीक्षा के लिए स्कूलों में लगभग 80 फीसदी सिलेबस पूरा कराया जा चुका है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार का कहना है कि लगभग सभी विषयों का सिलेबस पूरा हाे चुका है। जो विषय रह गए हैं, उनका प्री- बोर्ड से पहले सिलेबस पूरा हो जाएगा। जिसके बाद बच्चे पाठ्यक्रम को दोहरा सकेंगे। प्री बोर्ड की परीक्षा में जाने से पहले एक बार रिवीजन कर विषयों को अच्छे से तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन

कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी सिंह का कहना है कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं मुख्य परीक्षा का भय दूर करने में सहायक होंगी। उन्हाेंने बताया कि 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का सिलेबस पूरा कराने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। लगभग 80 फीसदी कोर्स पूरा कराया जा चुका है। जो विषय रहे गए हैं, उनको भी समय रहते पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षा के लिए बच्चों को तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed