फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   electricity bill

जिले के 2.95 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
electricity bill
अमरोहा। बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल के एवज में और जेब ढीली करनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में यह दूसरी बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही 21 महीना की अवधि में कुल 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके चलते जिले में 2.95 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। हालांकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले उपभोक्ता दायरे में नहीं है। अधिकांश शहरी उपभोक्ताओं को अब छह रुपये की प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। उनकी दर में 60 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

जिले में बिजली के वितरण खंड हैं। शहरी और देहात के कुल 295306 उपभोक्ता हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ आदेश से बिजली की दर बढ़ गई है। जो कुछ दिन के बाद लागू कर दी जाएगी। इस बढ़ोत्तरी में सभी श्रेणी के उपभोक्ता दायरे में आएंगे। बिजली की बिल बढ़ोत्तरी में अधिकांश शहरी उपभोक्ता आ जाएंगे। दरअसल अधिकांश उपभोक्ता 151 यूनिट से 300 यूनिट के बीच में बिजली का उपभोग करते हैं। इन लोगों को प्रति यूनिट की दर मे 50 पैसा की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके चलते इन लोगों से बिजली निगम को सर्वाधिक राजस्व मिलेगा। वहीं ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ता को 100 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना है। एक किलोवाट के लिए प्रतिमाह उन्हें 500 रुपये का बिल जमा करना होगा। दरअसल निगम के इंजीनियर का दावा है कि सरकार मीटर्ड उपभोग को बढ़ावा देना चाहती है इसके चलते अन मीटर्ड उपभोक्ताओं पर ज्यादा भार डाला गया है।
विज्ञापन

................
वितरण खंड भाग उपभोक्ता
अमरोहा प्रथम 63001
अमरोहा द्वितीय 72348
गजरौला प्रथम 77958
गजरौला द्वितीय 81999
बिजली उपभोक्ताओं के बिल में बढ़ोत्तरी हुई है। आदेश जल्द आने की उम्मीद है। उसके बाद नए रेट से बिल का निर्धारण होगा। बढ़े हुए रेट से बिल जमा कराया जाएगा। - रजत जुनेजा, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed