फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electric current passed through the fodder cutting machine, farmer died

Amroha News: चारा काटने की मशीन में उतरा करंट, किसान की मौत

Wed, 10 Sep 2025 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Electric current passed through the fodder cutting machine, farmer died
ढबारसी (अमरोहा)। रूपानांगल गांव में मंगलवार सुबह चारा काटने की मशीन में चारा काटते समय करंट उतर आया। इसमें चपेट में आकर किसान जगतवीर (40) की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रूपानांगल गांव निवासी जगतवीर खेती करते थे। उनके घर के आंगन में ही मोबाइल टावर भी लगा है। वहीं, घर में एक तरफ पशुओं के लिए चारा काटने के लिए बिजली की मशीन लगी है। मंगलवार सुबह जगतवीर ने चारा काटने के लिए मशीन को चालू किया तो कोई तार मशीन के लोहे के फाउंडेशन से टच हो गया जिससे मशीन में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आकर किसान झुलस गया। परिजन उन्हें आदमपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जगतवीर के परिवार में दो पत्नियां माया और नीरज हैं। उनके एक बेटा माधव और दो बेटियां निशा और नेहा हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed