फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Election special train started after four and a half hours with second engine

दूसरा इंजन लगाकर साढ़े चार घंटे बाद चलाई चुनाव स्पेशल ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Election special train started after four and a half hours with second engine
अचानक इंजन फेल हो जाने के कारण चुनावी स्पेशल ट्रेन के संचालन में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के पसीने छूट गए थे। साढ़े 11 बजे दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को गंतव्य पर रवाना किया गया। मुरादाबाद से इंजीनियरों ने जांच की कि आखिर इंजन किस वजह से फेल हुआ था।
विज्ञापन

रविवार की शाम पौने आठ बजे चुनाव स्पेशल ट्रेन का इंजन उस वक्त फेल हो गया, जब वह मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। इंजन को दुरुस्त करने में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के पसीने छूट गए थे। मगर इसके बाद भी वह सही नहीं किया जा सका था। जिसके चलते मुरादाबाद से दूसरा इंजन मंगाया गया। साढ़े 11 बजे दूसरा इंजन लगाकर चुनाव स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया। अचानक इंजन किस तरह फेल हुआ, इसकी तकनीकी जांच को मुरादाबाद से रेलवे के इंजीनियर और अधिकारी-कर्मचारी बुलाए गए। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह का कहना है कि रात साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद और दूसरा इंजन लगाकर चुनाव स्पेशल ट्रेन गंतव्य को रवाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed