फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Election schools will be held in colleges, information will be given about filling the counting forms

Amroha News: कॉलेजों में लगेगी चुनाव पाठशाला, दी जाएगी गणना प्रपत्र भरने की जानकारी

Tue, 18 Nov 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Election schools will be held in colleges, information will be given about filling the counting forms
अमरोहा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की शुरुआत चार नवंबर से हो चुकी है। चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र देते हुए उनको जमा भी कराएंगे। गणना प्रपत्र भरने में कोई गलती न हो, इसके लिए कॉलेजों में चुनाव पाठशाला आयोजित होंगी जिसमें युवाओं को इस संबंध जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए डीएम ने सीडीओ को नोडल की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही डीआईओएस व बीएसए को सहायक नोडल के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन नौ दिसंबर को किया जाएगा। सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। फिलहाल बीएलओ घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित करने का काम कर रहे हैं। चार दिसंबर तक यह गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा भी कराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम भी कराए जाएंगे
गणना प्रपत्र भरने में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए अब स्वीप योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय व पोलिंग स्टेशन आदि पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। महाविद्यालय, विश्वविद्यालय व पोलिंग स्टेशन स्तर पर इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब, चुनाव पाठशाला व वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन भी किया जाएगा।

स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के संचालन तथा ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) का गठन किए जाने के लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ डीआईओएस डाॅ. प्रवेश कुमार व बीएसए डॉ. मोनिका को सहायक नोडल की जिम्मेदारी दी गई है जो चुनाव आयोगों के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed