फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   elecrticity shock

करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
elecrticity shock
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर में एक ग्रामीण की बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव इब्राहीमपुर में ग्रामीण सुरेंद्र सिंह उम्र 35 साल गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने मकान की छत पर बिजली का तार ठीक कर रहे थे। अचानक उनको बिजली का करंट लगा और वह पीछे की ओर गिर गए। वहां मौजूद उनके परिजन उनको निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग भी एकत्र हो गए। परिजनों ने पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed