फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Elderly died by consuming poison in a domestic dispute

घरेलू विवाद में बुजुर्ग ने जहर खाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly died by consuming poison in a domestic dispute
जोया। घरेलू विवाद में बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोई गांव का है। यहां पर किसान रामचंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। जोया चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर रामचंद्र की परिवार के अन्य सदस्यों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि रामचंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed