{"_id":"68aa1bf4e407a9e2300afb8c","slug":"eighth-incident-of-snakebite-in-tarauli-now-a-woman-was-bitten-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-146269-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तरौली में सर्पदंश की आठवीं घटना, अब महिला को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तरौली में सर्पदंश की आठवीं घटना, अब महिला को डसा
Sun, 24 Aug 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। गांव तरौली में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दो माह में शुक्रवार को आठवीं घटना हुई है। आबादी से कुछ दूरी पर खेत से चारा लेने गईं गांव निवासी अर्जुन की पत्नी रीना के पैर में सांप ने डस लिया। महिला की हालत गंभीर है।
क्षेत्र के गांव तरौली में किसान अर्जुन सिंह का परिवार रहता है। अर्जुन सिंह की पत्नी रीना शुक्रवार की शाम आबादी से कुछ दूरी पर खेत में चारा लेने गई थी, इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर सांप ने उनके पैर में डस लिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन झाड़फूंक वालों के पास ले गए, लेकिन महिला की हालत गंभीर है। घटना के दो घंटे बाद एक कोबरा सांप गांव के ही रिंकू पाल के घर एक छत चढ़ गया।
रिंकू पाल ने घर की छत पर कबूतर पालने के लिए दरवा बनाया हुआ है। सांप उसमें घुस गया। किसी तरह से ग्रामीणों ने सर्प को पकड़ लिया और मार दिया। पिछले दो माह में गांव के सात लोगों को सांप डस चुका है, जिसमें एक 11 साल के बालक की मौत हो चुकी है। साथ ही तीन पशुओं की भी सांप के डसने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने गांव में सर्प पकड़वाने की मांग की है।