फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   eid is celebrate today

जुमा अलविदा पर अकीदतमंदों ने मांगी अमन-चैन की दुआ, ईद आज

Sat, 16 Jun 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा/बुरावली।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा/बुरावली। Updated Sat, 16 Jun 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
eid is celebrate today
अमरोहा की जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
रमजान के पाक माह में अलविदा जुमे पर मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज अदा कर रोजेदारों ने अमनो-अमान की दुआ की। शहर और गांव देहात की मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की काफी भीड़ रही। आज ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर की जामा मस्जिद शहर इमाम ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा कर रोजेदारों ने एक दूसरे को बधाई दी। मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ की गई। वहीं सलामती की दुआ खुदा से मांगी। शहर इमाम ने रोजदारों को बताया कि रोजा खुदा की रजा के लिए रखा जाता है। इससे नेकी और बरकत मिलती है। उन्होंने कौम के कमजोर तबके की मदद के लिए जकात और फितरा देने की बात कही। जिससे गरीब लोग भी ईद इसके साथ ही रमजान की बरकतों के बारे में बताया। गौरतलब है कि आज ईद मनेगी। जिसके चलते गांव देेहात के लोग भी शहर की मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज अदा कर गांव देेहात के लोगों ने ईद के लिए बाजार से खरीदारी की। 
विज्ञापन

वहीं बुरावली में रमजान माह के पांचवे जुमे पर अलविदा की नमाज अदा की गई। शुक्रवार को रहमत और बरकत के महीने में नमाजियों से मस्जिदें खचाखच भर गई। रमजान माह के आखिरी जुमे पर अमन और देश की तरक्की के लिए दुआ की गई। बुरावली में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना गयासुद्दीन ने नमाज अदा कराई। गांव गंगवार, पति खादर, बांसका कला, मंदारीपुर, सुतावली ,जयतोली, शकरगढ़ी आदि में भी नमाज अदा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed