फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Efforts to make Amroha a safe city, 150 cameras will be installed

Amroha News: अमरोहा को सेफ सिटी बनाने की कवायद, लगेंगे 150 कैमरे

Sat, 30 Aug 2025 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Efforts to make Amroha a safe city, 150 cameras will be installed
अमरोहा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत महानगरों की तर्ज पर अमरोहा शहर को भी सेफ सिटी बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत करीब डेढ करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका क्षेत्र में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ सफाई और आपराधिक गतिविधियों को रोकना है। नगर पालिका के अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले लगे 40 कैमरे क्रियाशील हैं। पालिका का सीमा विस्तार हुआ है। इसमें 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव शामिल हुए हैं। सीमा विस्तार के बाद पालिका के 40 वार्ड हो गए हैं। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। शासन ने नगर में उपलब्ध सरकारी और पालिका संपत्तियों की एसेट मैपिंग की जानकारी मांगी है। ताकि योजना को कायदे से लागू किया जा सके।
विज्ञापन

इसके बाद बजट की कमी से विकास कार्य नहीं अटकेंगे। शहर के विकास को पंख लग जाएंगे। आदर्श स्मार्ट नगर में चयन होने से पालिका की सेवाओं का डिजिटलीकरण होगा। शहरवासियों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, गृहकर व जलकर, व्यावसायिक लाइसेंस जैसी सुविधाएं घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेंगी। इसके अलावा शिकायत निवारण प्रणाली, फीडबैक सिस्टम और कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी। सड़क, बिजली, पेयजलापूर्ति, सफाई व प्रकाश व्यवस्था, पार्कों का निर्माण, ओपन जिम आदि मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट और शहर की यातायात व्यवस्था महानगरों की तरह मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज को भी रिकॉर्ड करेंगे कैमरे
एक तरफ जहां नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों का सुंदरीकरण कराने के कैलसा बाईपास, पुलिस ऑफिस, लकड़ा चौराहा और गांधी मूर्ति चौराहे को चिह्नित किया। इन चौराहे पर फव्वारे बनाए जा रहे हैं। रंगबिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। फव्वारों में म्यूजिकल सिस्टम लगाए जा रहे हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को सुबह और शाम रंगबिरंगी लाइटों के बीच देशभक्ति के तराने सुनाई देंगे। इसके अलावा एक और अच्छी कवायद की गई है। अब शहर के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे आवाज को भी रिकॉर्ड करेंगे। नगर पालिका के अधिकारियों ने इसके लिए कुछ तिराहे-चौराहे चिह्नित कर लिए हैं। पूरे शहर की गतिविधि इन कैमरों की निगरानी में होगी। अधिकारियों का मानना है कि शहर के चौक चौराहा और गली मोहल्ले में होने वाली गतिविधि कैमरा में कैद हो जाएंगी।

- सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम नगरपालिका में मनाया जाएगा। यहां से एलईडी पर पूरे शहर की गतिविधि को देखा जा सकेगा और तो और शहर का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्व कैमरे की नजर में रहेंगे। अगर वह कुछ भी हरकत करेंगे तो सब कैमरे में कैद हो जाएगा। सीसीटीवी कैमरों पर करीब डेढ़ करोड़ का खर्च आएगा। - डॉ. बृजेश सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed