फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   effect of corona

खतरनाक हुई दूसरी लहर...युवा-बच्चों पर सार्वाधिक कोरोना अटैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
effect of corona
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर युवा और बच्चों पर सर्वाधिक अटैक कर रहा है। कोरोना का यह नया स्ट्रेन सीधे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। रविवार को जिले में कोरोना के सभी रिकार्ड टूट गए है। एक ही दिन में 269 संक्रमित मिले हैं, जिसमें 201 चालीस साल से कम उम्र के युवा है। इतना ही नहीं इसमें चार मासूम समेत 20 साल से कम उम्र के 44 किशोर और युवक शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में युवा सबसे अधिक चपेट में आ रहे हैं। सावधानी बरतने की वजह से ही आप संक्रमण की चपेट में आने से बच पाएंगे। इसलिए शारीरिक दूरी मास्क है जरूरी के फार्मूले पर काम करें। खुद भी स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रखें। पहले कोरोना के साधारण लक्षण दिखते थे, जिसके बाद फेफड़ों तक यह संक्रमण पहुंचता था। लेकिन, अब कोरोना का यह नया स्ट्रेन सीधे लोगों के फेफड़ों पर अटैक कर रहा है। इसलिए लोगों को कोरोना की इस लहर से बचने के लिए कोविड-19 नियमों की कड़ाई से पालना करने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण पहले साठ साल की उम्र से अधिक आयु वाले लोगों और बीमार लोगों के लिए घातक साबित हो रहा था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर बच्चों, जवानों को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इस नए स्ट्रेन से लोगों को सीधे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लोगों को कोरोना की इस दूसरी लहर को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अन्यथा आने वाले समय में हालात बेकाबू भी हो सकते हैं। हालांकि, नए स्ट्रेन से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed