{"_id":"61afbf67f4be8a38bc6ee164","slug":"eco-driver-stole-two-and-a-half-lakh-goods-from-the-couple-s-bag-gajraula-news-mbd4119061104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको चालक ने दंपती के बैग से चुराया ढाई लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको चालक ने दंपती के बैग से चुराया ढाई लाख का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर जा रहे दंपती को झांसा देकर ईको वाहन में बैठाने के बाद चालक ने उनके बैग से दस हजार रुपये की नकदी सहित ढाई लाख रुपये चोरी कर लिया। पीड़ित दंपती ने थाना गजरौला पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिद्दीनपुर निवासी सुभाष सिंह की रामपुर में सीएमओ ऑफिस में कोल्ड चेन प्रभारी के पद पर तैनात हैं। वह गांव में शादी कार्यक्रम होने के कारण छुट्टी लेकर आए थे। सोमवार को वापस रामपुर जा रहे थे। पत्नी भी उनके साथ थी। बताया जा रहा है कि वह चौपला से रोडवेज बस में सवार हो गए। मगर एक अनुबंधित होटल पर बस रुक गई। जिसके चलते वह हाईवे पर अन्य वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक ईको वाहन आया। जिसमें वह सवार हो गए। ईको चालक ने रामपुर में छोड़ने की बात कही थी। दंपती के मुताबिक कुछ दूर चलने पर चालक ने उनका बैग लेकर सीट के नीचे रख दिया। झनकपुरी के निकट पहुंचने पर सामने से एआरटीओ आने की बात कहते हुए दंपती को ईको से उतार कर भाग गया। दंपती ने देखा बैग फटा हुआ था। उसमें रखे दस हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित ढाई लाख रुपये का सामान गायब था। मंगलवार की शाम दंपती गजरौला थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने जानकारी से इनकार किया है।