फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   e riksha loot

ई-रिक्शा लूट का खुलासा, लुटेरा और खरीदार पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
e riksha loot
गजरौला (अमरोहा)। आठ दिन पूर्व चालक को नशीली चाय पिलाकर पौने दो लाख रुपये की जीपीएस लगी नई ई-रिक्शा लूटकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर एक लुटेरे और खरीदार को पकड़कर उनका चालान कर दिया। हालांकि लुटेरे का साथी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं ई-रिक्शा के खरीदार को छोड़ने के लिए कुछ लोग पुलिस पर लगातार दबाव बनाते रहे लेकिन पुलिस ने साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने 17 फरवरी को नगर में चौपला चौकी क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर से हुई ई-रिक्शा लूट की घटना से पर्दा उठा दिया। कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि मकसूद ने उक्त ई-रिक्शा अकरम पुत्र वहाब निवासी कनेटा रोड हसनपुर को 63 हजार रुपये में बेची थी। ई-रिक्शा बरामद कर दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना के खुलासे से पूर्व पीड़ित खचेड़ू को भी थाने बुलाया। बताते हैं कि लूट के आरोपी मकसूद और खरीदार अकरम समेत तीन लोगों की पहचान कराई। इनमें मकसूद को देखते ही खचेड़ू ने कहा कि हां, बाबू जी इसी ने मुझे चाय पिलाई थी। मोहल्ला आजाद नगर में रहने वाले खचेड़ू सिंह के पुत्र सोनू ने बताया कि उसके पिता ने 20 जनवरी को फाइनेंस पर एक लाख 62 हजार रुपये की जीपीएस लगी नई ई-रिक्शा खरीदी थी। 17 जनवरी को लुटेरे उसे लूटकर ले गए। वहीं, 20 फरवरी से फाइनेंसर लगातार 8,470 रुपये की पहली किस्त जमा करने के लिए फोन पर दबाव बना रहा है। अब पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर ली है। उन्हें मिल जाएगी तो वह रात-दिन मेहनत करके किस्त जमा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed