फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw robbed from driver by feeding intoxicants in banana

केले में नशीला पदार्थ खिलाकर चालक से ई-रिक्शा लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbed from driver by feeding intoxicants in banana
अमरोहा। मंडी समिति से सवारी बनकर ई-रिक्शा किराए पर तय करके ले गए तीन युवकों ने केले में नशीला पदार्थ खिलाकर चालक को बेहोश कर दिया। बाद में ई-रिक्शा, फोन और एक हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। परिजनों के तलाश करने पर चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मायापुरी निवासी सुंदरपाल सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। वह सुबह को रोजाना ई-रिक्शा ले जाने के बाद दोपहर को खाना खाने घर आता था, लेकिन सोमवार की सुबह निकलने के बाद दोपहर को घर नहीं पहुंचा तो चिंतित परिजनों ने फोन किया। परिजनों का कहना है कि फोन नहीं मिला। जिस पर चिंता और बढ़ गई। वह तलाश करने निकल गए। बाइक पर सवार होकर सुंदरपाल के बेटे राहुल व संदीप अपनी सरोज देवी के साथ तिगरी रोड पर पिता को ढूंढ़ रहे थे। उनको शाम पांच बजे शाहपुर पुलिया पर सुंदरपाल बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर ई-रिक्श नहीं था। उनके निकट एक युवक खड़ा था। जिसे संदीप व राहुल ने पकड़ लिया। अपने पिता व युवक को दोनों भाई थाने लाए। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को मेडिकल कराने सीएचसी भेजा। यहां होश में आने पर उसने बताया कि उसे मंडी समिति से तीन युवक तिगरी जाने की बात कहकर ले गए थे। रास्ते में केले में कुछ जहरीला पदार्थ मसाले की तरह लगाकर खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों युवक ई-रिक्शा, मोबाइल व एक हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस को लूट की तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed