{"_id":"625dc83f5635b2368d356dbb","slug":"e-rickshaw-robbed-by-feeding-intoxicants-in-cold-drink-driver-threw-jpnagar-news-mbd425182694","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटा, चालक फेंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटा, चालक फेंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जोया से ई-रिक्शा बुक कर बदमाशों ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। चालक के बेहोश होने पर उसे मोहल्ला वासुदेव में फेंक उसका ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए। घटना के करीब 24 घंटे बाद होश में आने के बाद चालक नगर कोतवाली पहुंचा। चालक ने ई रिक्शा लूट की बात बताई लेकिन पुलिस ई रिक्शा चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर उसे लौटा दिया। घटना के दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ई रिक्शा लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया के मोहल्ला चौकीदारान निवासी जेम्स ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। जेम्स के मुताबिक 15 अप्रैल को दो व्यक्ति उसका ई-रिक्शा बुक करके बंबूगढ़ ले गए थे। वहां से उसे नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वासुदेव ले गए। आरोप है कि उन व्यक्तियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला उसे पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया, उसे सूनसान जगह पर फेंक बदमाश उसकी ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए। घटना के 24 घंटे बाद 16 अप्रैल को जेम्स को होश आया। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जेम्स परिजनों के साथ नगर कोतवाली पहुंचे और आपबीती सुनाकर रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया। आरोप है कि पुलिस ने लूट को चोरी की घटना में दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया जेम्स के शिकायती पत्र के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।