फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw driver was taken hostage and looted the battery and mobile

ई रिक्शा चालक को बंधक बनाकर बैटरी व मोबाइल लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver was taken hostage and looted the battery and mobile
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में ई रिक्शा चालक को किराए पर ले जाकर जंगल में उसे बंधक बना लिया और ई रिक्शा से चार बैटरी निकालकर एवं उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी ओमपाल ई रिक्शा चलाता है। शुक्रवार दोपहर को ओमपाल ई रिक्शा लेकर गांव बावनखेड़ी में खड़ा था। यहां पर दो लोग उसे मिले। कहा कि पास में ही एक बाग में जाना है जहां पर नलकूप की कोठरी से दो खाद की बोरे रखकर लाने हैं। बदमाश ई रिक्शा चालक को बाग में ले गए। यहां हथियार के बल पर रस्सी से बांध दिया। इसी बीच स्कूटी पर सवार होकर एक अन्य बदमाश भी पहुंच गया। पीड़ित ने बताया कि ई रिक्शा की चार बैटरी निकालकर मोबाइल भी लूट लिया और फरार हो गए। किसी तरह से खुद को बंधनमुक्त करके कोतवाली पहुंचा। शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को फिर पीड़ित कोतवाली पहुंचा। लेकिन कार्रवाई की बजाय फिर उसे टरका दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed