{"_id":"631ce8a28404b37b8a2e0b38","slug":"e-rickshaw-driver-s-house-caught-fire-gajraula-news-mbd4406783117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक के घर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक के घर लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालक के घर फाल्ट होने के कारण आग लग जाने से घर में रखी 55 हजार रुपये की नकदी, चारपाई, कपड़े, सामान जल गया गया। आग लगती देख मोहल्ले के लोग बुझाने में जुट गए। सबमर्सिबल चलाकर पानी डालने लगे, लेकिन आग काबू में नहीं आई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया।
मछली मंडी अल्लीपुर भूड़ निवासी इरफान खां ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार की सुबह उसका रिश्तेदार घर आ रहा था। जिसे लेने के लिए वह ताला लगाकर चौपला पर चला गया। इस दौरान फाल्ट हो जाने से घर में आग लग गई। मोहल्ले के लोग आग लगती देख सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने में जुट गए। मगर काबू में नहीं आई। आग ने घर में रखे सामान, चारपाइयों, कपड़े, और अन्य सामान को चपेट में ले लिया। इस बीच वह रिश्तेदार को लेकर घर पहुंच गया। तुरंत दमकल कर्मियों को फोन किया। सूचना पाकर फायरब्रिगेड कर्मी मौके पहुंचे। मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने घर में रखे लाखों के माल को स्वाह कर दिया। घर स्वामी इरफान खां का कहना है कि आग लगने से 55 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों का माल स्वाह हुआ है।