{"_id":"62bcaffb7d3d655d7050ac24","slug":"dustbins-should-be-kept-everywhere-in-the-city-the-name-of-plastic-will-be-erased-jpnagar-news-mbd433039395","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में जगह-जगह रखे जाएं कूड़ेदान, प्लास्टिक का मिटेगा नामोनिशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में जगह-जगह रखे जाएं कूड़ेदान, प्लास्टिक का मिटेगा नामोनिशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि नगर जगह-जगह पर कूड़ेदान रखे जाएं। उसे प्लास्टिक बैंक का नाम दिया जाए। पूरे वार्ड और मोहल्ले के लोग उस बैंक में ही कूड़ा डालें। इधर-उधर कूड़ा न डालें। इससे ही प्लास्टिक का नामोनिशान मिट सकेगा।
वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 29 जून से 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुर्नचक्रण और उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने व जागरूकता के उद्देश्य से वृहद् जन-जागरूकता अभियान व प्रतिज्ञा/शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने भी अपने हाथ में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग प्रतिबंध से संबंधित लिखे हुए नारों के माध्यम से एक स्वर में प्रयोग न करने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जगह-जगह पर कूड़ेदान रखे जाएं और उसको प्लास्टिक बैंक का नाम दिया जाए। पूरे वार्ड और मोहल्ला के लोग उस बैंक में ही कूड़ा डालें। इधर-उधर कूड़ा ना डालें। कहा कि शासन की मंशा है कि हम लोग भी जो प्रयोग करें वह सिंगल यूज न हो बल्कि कपड़े का थैला हो। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों में स्थान चिन्हित कर प्लास्टिक बैंक प्रत्येक नगर पालिका में बनवाया जाए।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी, चेयरमैन शशि जैन, अधिशासी अधिकारी डॉ.बृजेश कुमार समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध पर पूरी तरह से रोक लगाए जाने की और पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिगत प्लास्टिक की जगह पेपर बैग व कपड़े के बैग का प्रयोग करने की शपथ ली। जनपद में पांच जुलाई को वृहद् वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। हर व्यक्ति आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। हर पार्क में, मोहल्ले में अच्छी प्रजाति के शानदार व फलदार, छायादार वृक्ष लगाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।