फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to the dispute, the friend opened fire on the friend, the accused arrested

विवाद के चलते दोस्त ने दोस्त पर किया तमंचे से फायर, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Due to the dispute, the friend opened fire on the friend, the accused arrested
विवाद के चलते दोस्त ने दोस्त पर किया तमंचे से फायर, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमरोहा। दो दोस्तों के बीच मनमुटाव इतना बढ़ा कि एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। विवाद के चलते एक दोस्त ने दूसरे पर तमंचे से फायर कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होगी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमले करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि अमरोहा नगर के मोहल्ला मुरादाबादी गेट में अब्दुल करीम का परिवार रहता है। उनके बेटे नदीम और मोहल्ला शिवद्वारा अफगानान नाम निवासी हारिश खुमरा आपस में दोस्त हैं। पिछले 15 दिन से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। बोलचाल भी नहीं है। शुक्रवार की शाम नदीम अपने भांजे अदनान को मोबाइल फोन दिलाने के लिए बाजार गया था। लेकिन अचानक बूंदाबांदी शुरू होने के कारण वह मोहल्ला बेरियान निकट कृष्णा बाल मंदिर के पास चाय की दुकान पर खड़ा गया। आरोप है कि तभी हारिश वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। तमंचा निकालकर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। अचानक हुई फायरिंग से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी हारिश उर्फ खुमरा के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी हारिश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed