{"_id":"68fe8ccce6978189a10625a6","slug":"due-to-the-commotion-in-hapur-district-the-highway-in-gajraula-was-jammed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150397-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हापुड़ जिले की हलचल से गजरौला में हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हापुड़ जिले की हलचल से गजरौला में हाईवे जाम
विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। स्रोत राहगीर
गजरौला। सीएम के हापुड़ जिले में कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक सक्रियता और सुरक्षा प्रबंधों से दिल्ली हाईवे पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को चंद मिनट की दूरी तय करने में काफी समय लगा। यातायात को सुचारू रखने में पुलिस के पसीने छूट गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हापुड़ जिले में आए थे। इस दौरान उन्होंने गढ़ गंगा मेले का निरीक्षण किया और तिगरी और गढ़ मेले की तैयारियों की समीक्षा भी की। गढ़मुक्तेश्वर में हेलीकॉप्टर उतरने से पहले सीएम ने तिगरी मेले का हवाई जायजा भी लिया।
उधर, प्रशासनिक व्यवस्था के तहत मुरादाबाद से दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इस कारण दिल्ली हाईवे पर जाम की हालत बन गई। ब्रजघाट गंगा पुल से लेकर मोहम्मदाबाद तक वाहनों की लाइन लग गई। वाहन चालकों ने बताया कि हापुड़ जिले में काफी लंबी लाइन लग गई थी। जाम में फंसे लोगों को चंद मिनट की दूरी तय करने में काफी समय लगा। उधर, जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। हालांकि पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।