फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to less rain, lilac disease in paddy, stem borer insect

बारिश कम होने से धान में लगा बकानिया रोग, तना छेदक कीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

बारिश कम होने के कारण धान की फसल में बकानिया रोग लग गया है।कम बारिश के कारण ही तना छेदक कीट भी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि किसानों को जिन पौधों में तना छेदक कीट लग गया है, उनको उखाड़ कर खेत से बाहर कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Due to less rain, lilac disease in paddy, stem borer insect

विस्तार

बारिश कम होने के कारण धान की फसल में बकानिया रोग लग गया है। कम बारिश के कारण ही तना छेदक कीट भी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने इस समय 15 प्रतिशत नुकसान होने का दावा किया है। जिससे इस बार पैदावार कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल उगाई गई है। कृषि वैज्ञानिकों और खेती किसानी के जानकारों की मानें तो धान की फसल को पानी की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। इसलिए दोमट और चिकनी मिट्टी में धान की अच्छी पैदावार होती है। सिंचाई के साधन होने पर भूड़ के इलाकों में भी उत्पादन लिया जा रहा है। मगर अच्छी बरसात में धान की फसल खूब वृद्धि करती है। इस बार जुलाई और अगस्त में बारिश कम होने का असर धान की फसल पर पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ.एके मिश्र, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ.हादी हसन, डॉ.रोशन कुमार सिंह, प्राची पटेल और डॉ.अमित तोमर, पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलराज सिंह का कहना है कि उन्होंने पूरे जिले में धान के खेतों का भ्रमण किया। खेतों में घूमने पर पाया गया कि धान की फसल में बकानिया रोग लग गया है। इसके अलावा तना छेदक कीट का प्रकोप भी इस बार अधिक है। इससे फसल उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि किसानों को जिन पौधों में तना छेदक कीट लग गया है, उनको उखाड़ कर खेत से बाहर कर देना चाहिए। इसके अलावा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर फसल को नुकसान होने से बचाने की जरूरत है। साथ ही फसल की लगातार सिंचाई करते रहें। जिससे खेत में नमी रहे। ऐसा नहीं करने पर पैदावार घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed