फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to damage to Bijnor Barrage, bus operations going to Panipat-Saharanpur stopped

Amroha News: बिजनौर बैराज क्षतिग्रस्त होने से पानीपत-सहारनपुर जानी वाली बसों का संचालन ठप

Wed, 10 Sep 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Due to damage to Bijnor Barrage, bus operations going to Panipat-Saharanpur stopped
अमरोहा। बाढ़ के चलते बिजनौर में बैराज का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे अमरोहा डिपो से पानीपत और सहारनपुर जाने वाली बसों का संचालन भी ठप हो गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों रूट के लिए जाने वाली बसें डिपो में खड़ी है। सहारनपुर के लिए अमरोहा डिपो से सुबह 5:30 बजे बस जाती थी जबकि पानीपत के लिए बस जाने का समय 7:30 बजे का है। अब निगम के अधिकारी दोनों बसों को दूसरे रास्तों से चलाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में निगम और अनुबंधित बसों की संख्या 102 है। यहां से बसों का संचालन बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए होता है। नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन है। अमरोहा डिपो से सहारनपुर जाने वाली बस दो साल पहले बंद हो गई थी। इसका कारण यात्री कम थे और खर्चा नहीं निकल रहा था लेकिन एक बार फिर सहारनपुर के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर की बस का समय 5:30 तो पानीपत बस का है साढ़े सात
अमरोहा से सहारनपुर तक का किराया 314 रुपये है। यह बस अमरोहा डिपो से सुबह 5:30 बजे निकलती है जबकि पानीपत के लिए सुबह 7:30 बजे बस निकलती है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि दोनों बस बिजनौर में बैराज के पुल से होते हुए गंतव्य के लिए जाती है लेकिन सोमवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से बैराज का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने बैराज से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगती है। जिससे अमरोहा डिपो की दोनों बस का संचालन बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बसों के संचालन से प्रतिदिन 20 हजार रुपये की आमदनी डिपो को होती थी। बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है साथ ही निगम को भी नुकसान हो रहा है। कब तक बसों का संचालन बंद रहेगा यह स्पष्ट नहीं है। अगर बसों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा तो यात्रियों को किराया भी अतिरिक्त देना पड़ेगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed