फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to cylinder leak in Amroha a fire broke out in the camp of the devotee

Amroha: सिलेंडर लीक होने के कारण श्रद्धालू के शिविर में आग लगी, अफरातफरी का माहौल

Fri, 04 Nov 2022 02:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Nov 2022 02:13 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिससे शिविर में जल रही मोमबत्ती ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों ने शिविर को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Due to cylinder leak in Amroha a fire broke out in the camp of the devotee
आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा स्नान करने आए श्रद्धालू के शिविर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आसपास के श्रद्धालुओं और सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना तिगरी गंगा मेले में सेक्टर 13 की है। यहां पर एक श्रद्घालू परिवार का शिविर लगा था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिससे शिविर में जल रही मोमबत्ती ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों ने शिविर को चपेट में ले लिया। आग लगती देख आसपास के श्रद्धालू भाजपा नेता रोहित चौहान उनके साथी अंकित, राहुल, सुमित आदि  दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग बुझाई। मगर तब तक श्रद्धालू का तिरपाल, रजाई, गद्दे जल गए। मुख्य  अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि आग लगने की जानकारी पर दमकल कर्मी मौके पर गए थे। तब तक आग बुझा ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed