फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dr. Shyamaprasad Mukherjee was an educationist, thinker and founder of Jana Sangh: Ashish Vats

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे: आशीष वत्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shyamaprasad Mukherjee was an educationist, thinker and founder of Jana Sangh: Ashish Vats
अमरोहा। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे। उनका एक ही सपना था कि एक विधान एक निशान। इस सपने को पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर पूरा किया है। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक शिक्षाविद, चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उनका जन्म 6 जुलाई 1960 में कोलकाता में हुआ था। वे 33 वर्ष की अल्पायु में कोलकाता यूनिवर्सिटी के कुलपति बने। उनका सपना था कि हमारा देश गुलामी की जंजीर से तो निकल गया। इस देश में कई कानून गुलामी जैसे हैं। इनमें कश्मीर जो हमारे देश का हिस्सा है, मगर उसका संविधान अलग है। हमारे देश में यह विधान एक निशान उनका सपना था। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर उनके सपने को साकार किया है। भाजपा सरकार ने चारों ओर विकास किया है। किसी वर्ग के साथ भेदभाव के साथ नहीं किया गया है। समान रूप से योजनाओं का लाभ गरीब, पिछड़ा, मजदूर, असहाय व्यक्ति तक पहुंचा है। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़क वंशी, डॉ सुरेश नागर, मनन कौशल, उदय गिरी गोस्वामी, नरेंद्र धारीवाल, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, चेयरमैन शशी जैन, राहुल चौहान, रमेश कलाल, चौधरी विजय वीर, शरद गर्ग, कृष्ण कुमार, शुभम चौधरी, युद्धवीर सिंह, अतुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed