{"_id":"615dbdad8ebc3e0c3f5deb83","slug":"double-decker-bus-going-to-moradabad-from-delhi-falls-down-and-catches-fire-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: मुरादाबाद जा रही डबल डेकर बस खाई में पलटी, उठने लगीं आग की लपटें, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: मुरादाबाद जा रही डबल डेकर बस खाई में पलटी, उठने लगीं आग की लपटें, कई घायल
Wed, 06 Oct 2021 08:45 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:45 PM IST
सार
बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे से उनके बीच चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। पुलिस भी उनकी मदद में लगी हुई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा के गजरौला में नेशनल हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही डबल डेकर बस शहबाजपुर डोर गांव के सामने खाई में पलट गई। पलटते ही बस में आग लग गई। हादसे में एक यात्री की मौत होने की जानकारी मिली है और कई यात्री घायल हैं।
बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे से उनके बीच चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। पुलिस भी उनकी मदद में लगी हुई है।
कई घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर राहत कार्य जारी था। पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा स्नान को ब्रजघाट में जुटी भीड़ से गंगा पुल और हाईवे सुबह से रात तक जाम से जूझता रहा। हताहतों तक पहुंचने में जाम के कारण पुलिस को भी चुनौती का सामना करना पड़ा।