फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   donot come for deepdan at brajghat

अपने-अपने रिश्तेदारों को समझाएं, दीपदान और गंगा स्नान को न आएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
donot come for deepdan at brajghat
गजरौला (अमरोहा)। अपने-अपने रिश्तेदारों को समझाएं, दीपदान और गंगा स्नान को न आएं...। कोविड-19 को देखते हुए इस बार तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले राजकीय मेले को स्थगित करने के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। उनसे सहयोग मांगा कि अपने-अपने संपर्क वाले लोगों से कह दें कि इस बार तिगरी में मेला नहीं लगेगा। इसलिए वहां न जाएं। इसके बाद ही हाईवे से शहबाजपुर डोर तक मेला स्थगित होने की सूचना देते होर्डिंग लगाने का निर्णय लिया गया। हालांकि तिगरी में श्रद्धालुओं को रोकना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

सोमवार की शाम थाने में आयोजित बैठक में एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीए विवेक यादव और सीओ सत्येंद्र सिंह ने तिगरी और आसपास के गांवों के प्रधानों, प्रबुद्धजनों की बैठक ली और उनसे सहयोग की अपील ली। अफसरों ने कहा कि पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है। इसी को देखते हुए शासन ने इस बार तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला भी स्थगित कर दिया है। लोगों से अपील की गई कि 29 नवंबर को दीपदान और 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर तिगरी न जाएं। यह भी कहा कि वे अपने संपर्क वालों को भी समझाएं कि दीपदान और स्नान को तिगरी न आएं। बैठक में मौजूद लोगों ने इसे सही ठहराते हुए सहयोग की अपील की। बैठक में इंसपेक्टर आरपी शर्मा के साथ ही हरिओम सिंह, प्रशांत गोस्वामी, सोनू गूर्जर, निपेंद्र सिंह त्यागी, राहुल कुमार, मनोज कुमार, पवन किशोर शर्मा, अंकुर अग्रवाल,संदीप सिंह,रवि कुमार, गंगासरन शर्मा, तुलाराम शर्मा, मनोज शर्मा, शनि शर्मा, शैलेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed