{"_id":"621fc57dd11c5328f9138f70","slug":"document-theft-by-breaking-the-lock-of-regulated-area-office-in-tehsil-jpnagar-news-mbd4204362196","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में विनियमित क्षेत्र कार्यालय के ताला तोड़कर दस्तावेज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में विनियमित क्षेत्र कार्यालय के ताला तोड़कर दस्तावेज चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने सदर तहसील में विनियमित क्षेत्र कार्यालय के ताले तोड़कर जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह कर्मचारियों के कार्यालय पर पहुंचने के बाद हुई। घटना से अधिकारी-कर्मचारियों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण सरकारी कार्यालयों की छुट्टी थी। ऐसे में मंगलवार की देर रात बेखौफ चोरों ने सदर तहसील परिसर में घुसकर विनियमित क्षेत्र कार्यालय, रिकार्ड रूम और अलमारियों के ताले तोड़कर पत्रावलियों और अभिलेखों को अस्त-व्यस्त कर दिया। जबकि कई अभिलेखों को चोरी कर लिया गया है। कार्यालय में कंप्यूटर आदि सामान सुरक्षित रखा मिला। बुधवार की सुबह जब विनियमित क्षेत्र कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। कार्यालय के ताले टूटे पड़े थे। जबकि भीतर तस्तावेज बिखरे पड़े थे। तहसील परिसर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। एसपी पूनम के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। तहसील परिसर में यह पहली घटना नहीं है। करीब दो महीने पहले भी अज्ञात चोरों ने तहसीलदार के कार्यालय से नगदी और दस्तावेज चोरी कर लिए थे। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टय घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी विनिमय क्षेत्र के अवर अभियंता मानिक चंद्र गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।