{"_id":"5d49b37a8ebc3e6c9a25d88a","slug":"docter-raped-her-employe-dhanaura-news-mbd3177386160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधीक्षक समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्साधीक्षक समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अधीक्षक और एक मेडिकल ऑफिसर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंस गए हैं। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दोनों पर रोजगार देने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वही आरोपी चिकित्साधीक्षक ने इसे अपने खिलाफ झूठ बोल कर फंसाने की बात कही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अधीक्षक डॉ. रामअवतार गौतम और चिकित्साधिकारी एमके राजौरिया के खिलाफ थाना अमरोहा देहात के एक गांव की महिला ने रोजगार का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला का आरोप है कि वह रोजगार की तलाश में सात सितंबर 2018 को सरकारी अस्पताल आई थीं। वहां मौजूद मेडिकल ऑफिसर राजौरिया ने उसे 200 रुपये प्रतिदिन सफाई पर रखने का आश्वासन देते हुए अगले दिन बुलाया। दूसरे दिन वहां पहुंचने पर डॉ. राजौरिया और अधीक्षक रामअवतार गौतम उसको कार में ले गए। शेरपुर मार्ग पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कोर्ट के आदेश पर अधीक्षक और चिकित्साधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है। -मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, धनौरा
विज्ञापन
महिला का आरोप पूरी तरह झूठा है। कुछ लोग उनके खिलाफ लगातार साजिश रच रहे हैं। उनके बहकावे में आकर महिला झूठा आरोप लगा रही है। वह महिला को जानते तक नहीं हैं। विवेचना में सब कुछ साफ हो जाएगा। डा. रामअवतार गौतम, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा